Priyanka Chopra का भोजपुरी गानों पर डांस, जन्मदिन पर वायरल हुआ वीडियो

Credit By Social Media

Priyanka Chopra अब बॉलीवुड में कम और हॉलीवुड में ज्यादा सक्रिय हैं। इन दिनों प्रियंका अपनी आगामी फिल्म 'The Bluff' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसकी वजह से वे हर दिन सुर्खियों में हैं।

Credit By Social Media

  हाल ही में प्रियंका एक डांस वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे भोजपुरी गाने 'Lollipop Lagelu' पर डांस करती नजर आ रही हैं

Credit By Social Media

यह वायरल वीडियो प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन का है। हाल ही में 8 जुलाई को प्रियंका ने अपना 42वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर प्रियंका की करीबी दोस्त तमन्ना दत्त के पति सुदीप दत्त ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और इस अनदेखे वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। 

Credit By Social Media

 वीडियो में प्रियंका चोपड़ा भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के गाने 'Lollipop Lagelu' पर डांस करती नजर आ रही हैं। उनकी मां मधु चोपड़ा भी उनके साथ डांस कर रही हैं। 

Credit By Social Media

इसके अलावा, अभिनेत्री के पति निक जोनास भी इस दौरान अपने बाइक के वीडियो को बड़े प्यार से शूट करते हुए दिख रहे हैं। प्रियंका का यह अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

Credit By Social Media

Priyanka Chopra  इन दिनों हॉलीवुड फिल्म 'The Bluff' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वे Karl Urban, Ismael Cruz Cordova, Safia Oakley-Green जैसे अंतर्राष्ट्रीय सितारों के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी

Credit By Social Media

फिल्म में प्रियंका के कई दमदार एक्शन सीन भी होंगे। 

Credit By Social Media

इसके अलावा, वे 'Jee Le Zara' के साथ बॉलीवुड में वापसी करने के लिए भी तैयार हैं।

Credit By Social Media

फिलहाल, वे इस फिल्म की शूटिंग के लिए समय नहीं निकाल पा रही हैं, जिसमें आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

Credit By Social Media