
रेलवे भर्ती बोर्ड आज शाम 6 बजे रेलवे पुलिस बल यानी RPF Constable भर्ती की आंसर-की जारी करने जा रहा है। आंसर-की उन उम्मीदवारों के लिए जारी की गई है, जो 2 मार्च से 18 मार्च के बीच आरआरबी RPF कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे। बोर्ड ने कहा कि अगर किसी उम्मीदवार को किसी उत्तर से जुड़ी कोई शिकायत है तो वे 29 मार्च तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके इसे डाउनलोड करना होगा और फिर अपने उत्तरों का मिलान करना होगा। अभ्यर्थी इसके लिए RPF की आधिकारिक वेबसाइट https://rrb.digialm.com/ पर जाकर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक
यह परीक्षा 2 से 18 मार्च तक कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के तहत RPF में कुल 4208 कांस्टेबल पदों पर भर्ती होनी है। इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी 29 मार्च दोपहर 12 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पेपर, रिस्पॉन्स शीट और आंसर की चेक कर सकते हैं।
कैसे डाउनलोड करें आंसर की?
- सबसे पहले उम्मीदवार RPF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर दिए गए “RPF 02/2024 – कांस्टेबल” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद “प्रश्न पत्र, प्रतिक्रिया और कुंजी देखें और कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए आपत्तियां उठाएं” पर क्लिक करें।
- अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक दिखाई देगा।
- अंत में इसे डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें।
अंकों की गणना कैसे करें?
उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी डाउनलोड करनी चाहिए और फिर उत्तरों का मिलान करना चाहिए। आपको बता दें कि परीक्षा में सही उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा और गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक (0.33 अंक) काटे जाएंगे। ऐसे में सही अंक जानने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले सही उत्तरों की संख्या को 1 से गुणा करना चाहिए। फिर गलत उत्तरों की संख्या को 1/3 से गुणा करना चाहिए और फिर उसे कुल सही उत्तरों में से घटा देना चाहिए।